Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

16वीं  इसकु अंतर्राष्ट्रीय कराटे कप चैंपियनशिप संपन्न.

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 27, 2021 :: ज्ञात हो की 25 से 26 दिसंबर 2021 को 16th इसकु इंटरनेशनल कराटे कप चैंपियनशिप संपन्न हुआ जिसमे झारखण्ड के 8 खिलाडियों को 1 स्वर्ण पदक के साथ कुल 7 मैडल मिले है.
दी एरीना ट्रांसटादिया स्टेडियम अहमदाबाद गुजारत में 25 से 26 दिसंबर को (इसकु) 16th अंतर्राष्ट्रीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमे झारखण्ड के 8 खिलाडियों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, और दो कांस्य पदक भारत की पदक तालिका में शामिल किये.
झारखण्ड के खिलाडी सेंसेई मो० इबरार कुरैशी के अग्गुआई में खेलने गए थे.
पदक जितने वाले खिलाडियों में
1) सोनू कुमार साहू 1 स्वर्ण पदक कुमिते में.
2) आरती कुमारी 1 रजत पदक कुमिते में.
3) सोनिया सिंह 1 रजत पदक कुमिते में.
4) काजल कुमारी गुप्ता 1 रजत पदक कुमिते में.
5) नूर रजा खान 1 कांस्य पदक काता में.
6) अजित कुमार 1 कांस्य पदक कुमिते में
7) रोहिणी टोप्पो 1 कांस्य पदक कुमिते में मिला और टीम कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी और टीम मैनेजर मोहम्मद माज़ खान और ऑफिशल्स में सोनू कुमार साहू, आरती कुमारी, नूर रजा खान थे. इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा अन्य देशों के खिलाडियों ने भी भाग लिया था जिसमे भारत को प्रथम स्थान नेपाल को द्वित्य स्थान व श्री लंका को तृत्य स्थान मिला.

इसकि जानकारी इसकु झारखण्ड के महा-सचिव मो० इबरार कुरैशी ने दी.

Leave a Reply