Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

प्रथम राज्य स्तरीय अन्तर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए रांची के 14 किकबॉक्सिंग खिलाड़ी हज़ारीबाग़ रवाना 

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 07, 2023 ::  रांची के 14 किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम राज्य स्तरीय अन्तर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए आज खड़गदा बस स्टैंड से हज़ारीबाग़ के लिए रवाना हुई.

झारखण्ड अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन, वाको झारखण्ड की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्तर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 7 – 8 जनवरी 2022-23 का आयोजन संत कोलंबस कॉलेज हज़ारीबाग़ में किया जा रहा है, जिसमे रांची जिला अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के 14 खिलाड़ी व 8 जज व रेफ़री का चयन हुआ है जो आज खादगढ़ा बस स्टैंड से हज़ारीबाग़ संत कोलंबस कॉलेज के लिए रवाना हो गई, जो रांची जिला किकबॉक्सिंग संघ के सचिव व चीफ कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी की देख रेख में रवाना होगी,
बतादें की सभी खिलाड़ियों का चयन होने के बाद पिछले कई महीनो से किकबॉक्सिंग कोच इबरार कुरैशी के देख रेख में किकबॉक्सिंग का प्रैक्टिस कर रहे है. चयनित खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है शेखर झा, कंचन कुमारी सिंह, ओमैर अरफ़ात, समीर, पी.अनुराग, नित्य आनंद, हिमांशु चौधरी, दक्ष सुनारिया, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अशी श्रीवास्तव, आरुष कुमार सिंह, शाद कौशर, फरहान इरशाद, व अदीबा फलक शामिल है,

वहीँ जज व रेफ़री के लिए सोनू कुमार साहू, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, रोहिणी टोप्पो, ओवैस अरफ़ात, लक्ष्मी कुमारी, अंजलि सोनी कुजूर का चयन हुआ है. और टीम कोच कंचन कुमारी सिंह व टीम मैनेजर के रूप में शेखर झा रहेंगे.

यह जानकारी जिला सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी ने दी

Leave a Reply