Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी महाविद्यालय के जंतु विज्ञान बी.एस.सी. की डिंपल हाजरा प्रथम स्थान पर

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   23, 2024 ::

मारवाड़ी महाविद्यालय के जंतु विज्ञान बी.एस.सी. के छात्रों का प्रदर्शन हमेशा की तरह उत्कृष्ट रहा। 83.4% अंक लाकर डिंपल हाजरा प्रथम स्थान पर रहीं। यश निधि ने 83.05% के साथ दूसरा स्थान और सौरव अनिल ने 82.33 % के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बी.एस.सी. जंतु विज्ञान ऑनर्स (2021-24) के सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। बहुतायत में छात्र छात्राओं को डिस्टिंक्शन मिला। जंतु विज्ञान से स्नातक पास करने के बाद छात्रों को रोजगार के कई अवसर मिलते हैं। मत्स्य पालन, रेशम कीट पालन, वन मंडल, राष्ट्रीय उद्यान, कीट नियंत्रण, मधुमक्खी पालन, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI), जेनेटिक्स, अनुसंधान तथा शिक्षण क्षेत्र जैसे विषयों में छात्र छात्राएं अपना करियर बना सकते हैं।

जंतु विज्ञान विभाग छात्रों को बधाई देता है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply