राची, झारखण्ड | मई | 07, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज रांची के प्लेसमेंट सेल और की टेक्नो सॉल्यूशंस द्वारा कैंपस टू कॉरपोरेट विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने रिज्यूमे बनाने और कवर लेटर बनाने के बारे में सीखा। वेबिनार की मेजबानी की टेक्नो सॉल्यूशंस की एचआर मैनेजर आयुषी सिन्हा ने की, जो मारवाड़ी कॉलेज रांची की पूर्व छात्रा और एमबीए 2016-2018 की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वह बैंगलोर से वेबिनार के लिए हमसे जुड़ीं।छात्रों के विकास के लिए इस तरह का वेबिनार आने वाले समय में भी किया जाएगा। इस वेबिनार को सफल बनाने में प्लेसमेंट असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती और स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आदित्य नाथ टंडन ने अहम भूमिका निभाई।




