राची, झारखण्ड | जून | 29, 2025 ::
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश का पुनर्गठन एवं कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक – 29.06.2025 को फोकस क्लब एवं रिजॉर्ट , दलादली चौक, रिंग रोड रांची में किया गया।
विदित हो कि विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह के द्वारा क्षत्रिय महासभा के प्रत्येक इकाई को भंग कर दिया गया था। राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमिटी की अनुशंसा पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारीयों का मनोनयन / नियुक्ति किया गया।
1. विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह – प्रदेश अध्यक्ष
2. आदर्श सिंह – युवा प्रदेश अध्यक्ष
3. श्रीमती मनीषा सिंह – महिला प्रदेश अध्यक्ष
4. मनोज कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
5. शिवव्रत सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
6. सूरज देव सिंह – प्रदेश महासचिव
7. कामाख्या नारायण सिंह – प्रदेश महासचिव
8. श्रीमती रीना सिंह – महिला प्रदेश उपाध्यक्ष
9. श्रीमती सुमन सिंह – महिला प्रदेश सचिव
10. मनोज कुमार – प्रदेश कोषाध्यक्ष
11. मुदित राज – युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
12. यश सिंह परमार – युवा प्रदेश महासचिव
13. नरेश सिंह – युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
14. श्रीमती मंजू सिंह – प्रदेश महिला सचिव
15. रामेश्वर दयाल सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
16. श्याम किशोर सिंह – प्रदेश सचिव
इसके अलावा अन्य कई पदाधिकारीयों का मनोनयन / नियुक्ति की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा यह केवल एक सभा नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि क्षत्रिय केवल एक जाति का नाम नहीं है। यह कर्तव्य है, एक दृष्टिकोण है और सबसे बढ़कर यह संरक्षण की भावना का प्रतीक है। नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि सबसे पहले भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई जैसे हमारे गौरवशाली पूर्वजों को नमन करती हूँ। जिनकी वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्त हमारे रग रग में बसी है। मनीषा सिंह ने महिलाओं के उत्थान तथा आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े लोगों के आरक्षण 10% से बढ़कर 25% किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम को अनिल सिंह चंदेल, राष्ट्रीय महामंत्री, विजय सिंह परिहार व ए० पी० सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती रीना सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी महिला अध्यक्ष, रामवीर सिंह, डिंपल राणा, दामोदर सिंह, अभिषेक सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, ललन सिंह, आदर्श सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने संगठन की मजबूती तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण की सीमा को बढ़ाने पर बल दिया।