Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में झारखण्ड में बहुत उत्तम स्थान : संतोष अग्रवाल

राची, झारखण्ड  | जुलाई  18, 2024 ::

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में संपन्न हुई बैठक में एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की प्रशिक्षण कार्यशाला को जारी रखने की बात पर चर्चा की गयी कहा गया कि कई उद्यमी को इस कार्यशाला से काफी लाभ प्राप्त हुआ है जिसे संज्ञान में लेते हुए इसे वृहद् स्तर करने की बात पर सहमती बनाई गयी | झारखण्ड के लोगों को फिल्म डायरेक्शन पर कैसे कुशल किया जाये एवं झारखण्ड के उद्यमियों को किस प्रकार इसका लाभ प्राप्त हो इस बात पर भी चर्चा हुई | उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने कहा कि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में झारखण्ड में बहुत ही उत्तम स्थान है परन्तु इसके बाद भी यहाँ के लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे यह रणनीति बनायीं गयी कि इसके लिए इससे सम्बंधित व्यापारी एवं लोगों को सम्मानित कर इनका उत्साहवर्धन किया जायेगा | बनासिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक अमन चौरसिया ने कहा कि गारमेंट्स, आटोमेटिक एवं ग्रीन जॉब में सोलर से सम्बंधित स्किल डेवलपमेंट की कार्यशाला उनके द्वारा की जाएगी |

आज की बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल, सदस्य बिनोद अग्रवाल, राजीव प्रकाश चौधरी, सुरेश अग्रवाल, देवनंदन उरांव, पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |

 

Leave a Reply