Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

वैश्य मोर्चा 20 अक्टूबर को मनाएगा अपना छठा स्थापना दिवस

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   14, 2024 ::

रांची के कांके स्थित हीरानाथ साहु के आवास में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटि की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने किया. बैठक में निर्धारित मुद्दों पर विचार-विमर्श के पाश्चात्य सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किये गये. पहले प्रस्ताव में कहा गया कि 20 अक्टूबर को वैश्य मोर्चा का 6वां स्थापना दिवस रांची के आलोका सभागार में आयोजित किया जायेगा और इस स्थापना दिवस में केंद्रीय पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों को प्रतिनिधि बनाया जायेगा. जबकि दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन 40% आबादी वाले वैश्य समाज की अनदेखी और उपेक्षा करके आक्रोश को बढ़ावा दे रही है. वैश्य मोर्चा इस तरह की सोंच का प्रतिवाद करते हुए अपने मुद्दों को लेकर हर स्तर पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लेती है. तीसरे प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा 19 अक्टूबर को रांची में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में वैश्य मोर्चा को आमंत्रित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करती है, लेकिन 20 अक्टूबर को स्थापना दिवस की तैयारी में व्यस्तता के कारण सामुहिक रूप से शामिल हो पाना संभव नहीं है. कोई भी पदाधिकारी या सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं. चौथे प्रस्ताव में कहा गया कि स्थापना दिवस पर किसी सांसद, विधायक और मंत्री को आमंत्रित नहीं किया जायेगा, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों को ही आमंत्रित किया जायेगा.
बैठक में तय किया गया कि कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, केंद्रीय महासचिव कपिल प्रसाद साहु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु एवं छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहु सभागार सज्जा व्यवस्था के प्रभारी होंगे.
इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, केंद्रीय महासचिव कपिल प्रसाद साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, नरेश साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहु, सचिव अमन कुमार उपस्थित थे, जबकि वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद एवं संगठन सचिव अनिल वैश्य वर्चुअल रूप से शामिल हुए.

Leave a Reply