Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 28 फरवरी, 2024 को : कुल 03 कुलाधिपति पदक, 64 स्वर्ण पदक और 35 पीएच.डी. उपाधि प्रदान की जाएगी

राची, झारखण्ड | फरवरी | 25, 2024 ::

झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 28 फरवरी, 2024 को मध्याह्न 12.00 बजे निर्धारित है । भारत के माननीय राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी ।
दीक्षांत समारोह औपचारिक रूप से सभागार में शैक्षणिक शोभा-यात्रा के आगमन के साथ शुरू होगा जिसमें भारत के माननीय राष्ट्रपति; माननीय राज्यपाल, झारखण्ड; माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड; माननीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार; कुलाधिपति एवं कुलपति; संविधिक अधिकारी; विश्वविद्यालय के कोर्ट, कार्य परिषद और शैक्षणिक परिषद के सदस्य भाग लेंगे । कुलाधिपति की अनुमति से दीक्षांत समारोह के शुरू होने की घोषणा की जाएगी और पदक तथा डिग्री प्राप्तकर्ताओं को उनके सामने प्रस्तुत किया जाएगा । विश्वविद्यालय के कुलपति गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करेंगे और विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे । माननीय राष्ट्रपति छात्रों और दर्शकों को संबोधित करेंगे ।
कुल उत्तीर्ण 1539 छात्रों में से लगभग 917 ने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया है । इन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की जाएगी ।
विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 03 कुलाधिपति पदक, 64 स्वर्ण पदक और 35 पीएच.डी. उपाधि भी प्रदान की जाएगी ।
उपाधियाँ और पदक प्रदान करने के बाद, दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा कर दी जाएगी और शोभा-यात्रा उसी प्रकार प्रस्थान करेगा, जिस प्रकार प्रवेश किया था ।

Leave a Reply