Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

वीर हैं वो राष्ट्र के लिए बलिदान देते हैं : रघुवर दास, मुख्यमंत्री

राँची, झारखण्ड ।  जून | 27, 2018 :: मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने नम आंखों से गढ़वा में नक्सली घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टेंडर ग्राम स्थित झारखंड जगुआर कैम्प में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर लाया गया था। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता मर्माहत है। ये वीर हैं और राष्ट्र के लिए इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी श्री डी के पांडेय से घटना की विस्तृत जानकारी ली। नक्सलियों खिलाफ चल रहे अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार के मुख्य सचिव तथा डीजीपी ने भी शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Leave a Reply