रांची, झारखण्ड | फरवरी | 07 2021 :: आज यहाँ आर के बाउल्स ग्रीन में 16 वी सीनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता प्रारंभ हो गयी।
झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक ने बाउट की शुरुआत कर प्रतियोगिता को प्रारंभ किया।
इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री कृष्ण मुरारी सिंह,उदय साहू,प्रियदर्शी अमर ,मिथलेश साहू,दीपक गोप,शिवेंद्र दुबे,अमरेंद्र द्विवेदी,शैलेन्द्र दुबे,सुशील कच्छप,वाहिद अली,रज़ि अहमद,गोकुलानंद मिश्र,बिजली वितरण निगम के एम डी श्री अमित बनर्जी ,शशांक सिंहः,शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे, यह टीम 23 फरवरी को रवाना होगी उसके पूर्व खिलाड़ीयो के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।




