रांची, झारखण्ड । अप्रैल | 20, 2018 :: रांची नागरिक समिति के सचिव, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता संदीप नागपाल ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी आशा लकड़ा एवं डिप्टी मेयर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय को जीत की बधाई दी है उन्होंने कहा की रांची की जनता ने भाजपा के कर्मठ उम्मीदवारों को नगर निकाय चुनाव में जीत दिला कर जो भरोसा और विश्वास जताया है उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। नागपाल ने कहा कि आने वाले समय में रांची शहर तथा पुरे झारखंड में एक नया आयाम स्थापित करते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में झारखंड का नाम अव्वल स्थान पर दर्ज होगा। नागपाल ने मुख्यमंत्री रधुवर दास समेत तमाम भाजपाइयों को जीत की बधाई दी है।
