Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 29, 2023 ::

शहर के सुखदेव नगर क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर समिति की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी ने दस दिवसीय गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव, भास्कर वर्मा, अनीता यादव, कमलेश यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।
रानी कुमारी द्वारा समारोह में आए हुए तमाम अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़ा कर किया गया।
समारोह के सफल आयोजन में धर्मेंद्र सिंह, सच्चिदानंद वर्मा, शिवनंदन पाठक, पूर्व पार्षद सुनीता देवी, भिखू साहू, सीमा राय, गुड़िया कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार सहित श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर समिति के अन्य सदस्यगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply