राची, झारखण्ड | जून 28, 2024 ::
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे न्याय की जीत बताया।
खुशी जताने वालों में मुख्य रूप से संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, निरंजन पासवान, सोनाल शांति, ऋषिकेश सिंह, कुमार राजा, जगदीश साहु, नेलीनाथन, गुलजार अहमद, प्रभात कुमार, अजय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।




