Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ओवरिया गांव में आध्यात्मिक कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा

राची, झारखण्ड | मार्च | 06, 2024 ::

आने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड के तत्वावधान में ओवरिया गांव हटिया में आध्यात्मिक कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ करते हुए सभा में उपस्थित राजकिशोर करण सेवानिवृत्त आभियंता ने अपने विचार अभिव्यक्त करते
हुए कहा कि सत्कर्म की सत्य शिक्षा तो केवल परमात्मा सदाशिव भगवान ही देते हैं। विकारग्रस्त विश्व के अज्ञान अंधकार को मिटाकर शिव ही प्रकाशमय बनाते हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुए राजेश्वर नायक सेन्ट्रल बैंक के पूर्व प्रबंधक ने कहा ज्ञान सागर परमात्मा शिव से अमृत कलष प्राप्त करके अज्ञानता से ग्रस्त नर-नारियों को अमर पद दिलाने की
ईश्वरीय सेवा करने के कारण भारत में शिव शक्तियों का गायन होता है। आज इसी बात को समझने और धारण करने की आवश्यकता है।

ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा भौतिकज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान को भी उचित स्थान दिया जाए। नैतिक मूल्यों की समाज में आवश्यकता के साथ-साथ मनोयोग व बुद्धियोग भी व्यक्तिगत जीवन में जरूरी है। मनोयोग ईश्वर के साथ जोड़ने से ही मनुष्य में दिव्य गुणों का उत्कर्ष होगा। मन में विवेक उदय होकर आत्मा परमात्मा के सम्मुख होगी तथा श्रेष्ठ कर्म होने लगेंगे। शिव का स्मृति चिहन शिवलिंग के रूप में सर्वत्र सर्व धर्मावलम्बियों द्वारा मान्य है।
शिव योगेश्वर हैं “शंकर योगमूर्ति हैं। आज कलियुग की महारात्रि चल रही है। इस समय आत्मा को ज्ञान द्वारा जाग्रत करना ही जागरण है। इस जागरण से ही सच्ची सामाजिक क्रांति आयेगी
और कलियूगी विश्व व्यवस्था परिवर्तित होकर दैवी निर्विकारी वास्तविक स्वराज्य की स्थापना होगी।

शिवलिंग सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ओवरिया गांव से अरंभ होकर लटमा, हेसाग होते हुए सिंह मोड़ और हटिया क्षेत्र तक निकाली गई। सभी को शिव अवतरण का
संदेश दिया गया। ज्ञातब्य हो कि उपरोक्त सभी स्थानों में स्थित ब्रह्माकुमारी केन्द में प्रतिदिन
निःशुल्क राजयोग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

Leave a Reply