
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 11, 2020 :: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी रामगढ़,नूर मोहम्मद स्मृति महाविद्यालय मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल, के द्वारा इंटरनेशनल सेमिनार विमेन इन इंडिया कल आज और कल का आयोजन एस.डी.सी हॉल पुरुलिया रोड में किया गया जिसमें जिसमे मुख्य अतिथि श्री गुरविन्दर सिंह सेठी,और विशिष्ट अतिथि श्री ममता देवी विधायक रामगढ़,डॉ रजीउद्दीन, डॉ महुआ मांझी,डॉ ख्वाजा ज़ियाउद्दीन,सारिका भूषण,डॉ प्रभात कुमार सिंह,डॉ संजय कुमार,मोहम्मद इमामुल इस्लाम,डॉ निर्मल कुमार मंडल थें। सभी अतिथियों ने महिला उत्थान पे अपनी राय रखी।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रव्जलित करके किया गया।डॉ रश्मि कन्वीनर,सोसोलोजी विभाग राधा गोविंद यूनिवर्सिटी ने अतिथियों का स्वागत बुके मेमोंटो और शॉल दे कर किया।डॉ रश्मि ने कहा कि देश विदेश के शिक्षाविदों के विचार को समावेश कर महिलाओं के उत्थान पर सार्थक राय मिलेगी जिससे सही मायने में महिला विकास हो पाएगा।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरविन्दर सिंह सेठी ने कहा के गुरुनानक देव जी महाराज वाणी गुरुग्रंथ साहिब में दर्ज है कि महिलाओं का सम्मान और समानता का अधिकार देते हुए उन्हें पहली पंक्ति में लाने की प्रेरणा दी है। हर फील्ड में महिलाओं ने अपना योगदान दिया है वो हर डिपार्टमेंट में अव्वल है।लड़कियों को समानता का अधिकार पहले परिवार में देना होगा तब ही समाज मे उनके साथ न्याय होगा। बेटियों को बेटों के मुकाबले तरजीह देने की आवश्यकता है सरकार के स्तर से कई योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही है जिसका लाभ अधिक महिलाओं को मिले ये हम सब की सामाजिक जिम्मेदारी है।बेटियों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है मानसिक रूप से बीमार लोग जो महिलाओं की इज़्ज़त नही करते उनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
संगोष्ठी में ए.एस कॉलेज देवघर,असम कॉलेज ने सफल आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।मंच का संचालन डॉ निर्मल कुमार मंडल ने किया,संगोष्ठी में सैंकड़ों बुद्धजीवियों और छात्र छात्राओं ने भाग लिया।




