Breaking News Latest News झारखण्ड

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची ने निकाली आक्रोश रैली : कहा घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  25, 2025 ::

श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महावीर चौक स्थित श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के कार्यालय से संध्या 7 बजे आक्रोश रैली शांति मार्च के रूप में निकाली गई।

रैली में मुख्य रूप से लोग बाहों में काला बिल्ला लगाए हुए थे।सभी के हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर थे साथ ही पाकिस्तान के शैतानी हरकतों के विरोध में शांति मार्च में शामिल लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के बैनर के संग यह रैली गांधी चौक,शहीद चौक होते हुए अल्वर्ट एक्का चौक पहुँची।

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए धर्म आधारित आतंकी हमले की हम कड़ी निन्दा करते है। निर्दोष हिंदू नागरिकों की निर्ममता से की गई हत्या पर रैली में शामिल लोग आक्रोशित थे। पूरा सनातन समाज इस निर्दोष हत्या से मर्माहत है हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देकर फाँसी पर चढ़ा देना चाहिए। साथ ही साथ इस षड्यंत्र में जो भी विदेशी ताकत शामिल है। उनको भी सबक सिखाने का अब समय आ गया है। पहलगाम में नृशंस आतंकवादी हमले से कहीं ना कहीं हर सनातनी और भारत के एक-एक ब्यक्ति का हृदय आहत हुआ है। इस घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है ।

इस जघन्य कृत्य से हम सभी भारतवासी आहत हुए है। और हम चाहते हैं भारत सरकार एक कठोर कदम उठाकर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हत्यारे को किसी भी हालत में ना छोड़े।

फिरायेलाल पहुंचकर सभी लोगो ने हमले में जान गवाने वाले सभी मृतकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्राथना की उनके परिवार जनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करे ।सनातन समाज उनके साथ है। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची, भारत सरकार से यह मांग करता है की सरकार इस कायराना हमले में शामिल सभी आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दे और भारत को आतंकवाद से मुक्त करे।

रैली में मुख्य रूप से अध्यक्ष जयसिंह यादव , राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री सुभाष कुमार साहू, उदय रविदास, संतोष गुप्ता, बलिराम प्रसाद, प्रमोद सारस्वत, सुनील वर्मा ,राकेश सिंह, दीपक ओझा, बिंदुल वर्मा, शंकर साहू, सागर कुमार ,प्रेम सिंह, प्रेम चौधरी,गोपाल पारीक, संजय पोद्दार, शंकर दुबे, रवि कुमार पिंकू, राजकिशोर प्रसाद, दीपक यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, महेंद्र कुमार

 

Leave a Reply