राँची, झारखण्ड | अक्टूबर | 21, 2018 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा डोरंडा कन्या पाठशाला में आयोजित माँ दुर्गा पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ | दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी में कलाकृति के छात्रों द्वारा बनायीं गयी माँ दुर्गा की पेंटिंग्स को २० पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया था | जिसमे माँ दुर्गा के विभिन्न रूप को दर्शाया गया था |
प्रदर्शनी के पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अथिथि के रूप में झारखण्ड खादी ग्रामउद्योग के अध्यक्ष संजय सेठ उपस्थित थें | विशिस्थ अथिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं झारखण्ड प्रदेश बीजेपी की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा थीं |
इस अवसर पर श्री सेठ ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुवे कहा की कलाकृति के बच्चे ना सिर्फ देश में बलिक विदेशों में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं इसके लिए राज्य गौरव्वान्वित है | श्री संजीव विजयवार्गिया जी ने कहा की कलाकृति के बच्चे बहोत होनहार हैं और इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है | कलाकृति के धनंजय कुमार द्वारा बच्चों को मंच दिलाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है | इस अवसर पर हर्ष द्वारा बनाई गयी माँ दुर्गा की पेंटिंग श्री संजय सेठ जी को उपहार स्वरुप भेंट की गयी एवं विकाश द्वारा बने गयी श्री सेठ की पोट्रेट उन्हें भेंट की गयी | संस्था की छात्रा सृष्टी द्वारं माँ दुर्गा की पेंटिंग श्री संजीव विजयवार्गिया को भेंट की गयी | इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने कहा की बच्चों के प्रतिभा को नयी ऊंचाई देने के लिए इस तरह के आयोजनों से बहोत मदद मिलती है|
कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा बहोत से समाजसेवी भी उपस्थित थें जिनमे प्रमुख रूप से जीतन राम , गौरी शंकर, जय राम साव, पप्पू वर्मा एवं अन्य उपस्थित थें |
कार्यक्रम को सफल बनाने में कलाकृति की सचिव श्रीमती रजनी कुमारी , रूबी , आरती, कोमल, हर्षिता, स्वेता, नम्रता, विकाश, अनिकेत आदि का सहयोग रहा |