राची, झारखण्ड | जुलाई | 20, 2023 :: आज दिनांक 20 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईसवरीय विश्व विद्यालय पिठौरिया ब।डू कांके सेंटर द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग रांची ऑफिस में काउंसलिंग और तनाव मुक्त जीवन’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों को बताया गया कि वह तनाव मुक्त कैसे रह सकते हैं।
इस कार्यक्रम में झारखंड लोक सेवा आयोग के सभी वरीय अधिकारियों एवं सभी सदस्य गण ने भाग लिया।
सभी के मन में इस बात को लेकर भय उत्पन्न हो गया था कि उनका भविष्य अब क्या होगा।
इस पर ब्रह्मा कुमारी बी के राजमती ने बताया कि जीवन में जो हो रहा है वह अच्छे के लिए हो रहा है, हमें परमात्मा में संपूर्ण विश्वास और निश्चय रखना चाहिए कि वह हमारे लिए सब कुछ अच्छा करेंगे।
हमें अपनी चिंता परमात्मा को सौंप देनी चाहिए बी के राजमती बहन जी ने बताया कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों के प्रति तनाव नहीं आना चाहिए कि उनके बच्चों का क्या होगा बल्कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि हमारे बच्चों का भविष्य बहुत उज्जवल होगा।
हमारे बच्चों का भविष्य बहुत सुरक्षित है यही सकारात्मक सोच सकारात्मक परिणाम को आकर्षित करेगी।
उन्होंने कहां कि मुश्किल की इस घड़ी में हम सब को धीरज धरना चाहिए क्योंकि धीरज का फल मीठा होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को लोगों को राजयोग की अनुभूति भी कराई गई।
इसके पश्चात सभी लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस काउंसलिंग सेशन के बाद वह अपने में एक शक्तिशाली ऊर्जा का प्रवाह अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब हमें पूर्ण विश्वास है कि जो कुछ हमारे साथ हुआ उसमें हम सब का कल्याण है और आगे भी सब कुछ अच्छा होगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा की आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में आते रहेंगे।
सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के इस काउंसलिंग सेशन से ना केवल बच्चों का तनाव कम हुआ है बल्कि अभिभावकों का भी हौसला जागृत हुआ है।
ऐसे समय पर काउंसलिंग सेशन आयोजित करके वह ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार प्रकट करते हैं।
इस अवसर पर
झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ नीलिमा केरकेट्टा,
सचिव रवि रंजन मिश्रा
जीपीएससी सदस्य डॉ अजीता भट्टाचार्य,
डॉ जमाल अहमद ,
संपति देवी,
आशुतोष द्विवेदी
समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




