Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सत्संग विश्व हिंदू परिषद के 19 आयामों में एक महत्वपूर्ण आयाम : बसंत रथ

राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 ::

विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत सत्संग विभाग की बैठक विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय, किशोरगंज रांची स्थित शक्ति आश्रम में हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के सत्संग प्रमुख उपस्थित हुए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सत्संग प्रमुख माननीय बसंत रथ ने कहा सत्संग विश्व हिंदू परिषद के 19 आयामों में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके माध्यम से हिंदू समाज के बीच संस्कार एवं देशभक्ति उत्पन्न करने का कार्य किया जाता है। यह धार्मिक हिंदू को सामाजिक हिंदू बनाने का कार्य है जिसमें व्यक्ति केवल अपना नहीं धर्म के साथ-साथ देश का चिंतन करता है। जहां सत्संग चलता है वहां सदगुण का विकास होता है, समरसता बढ़ती है। बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का संदेश सत्संग से ही प्रसारित होता है।
प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने बताया वर्तमान में परिषद के द्वारा 1231 सत्संग केंद्र चल रहे हैं जिसे षष्ठीपूर्ति वर्ष में 2100 करने का लक्ष्य है।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सहमंत्री रंगनाथ महतो, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, सुभाष चटर्जी, संतोष सिंह, गुलाब सिंह, अमूल्य मिश्रा, कार्तिक विश्वकर्मा, योगेश खंडेलवाल, सोनाराम महतो, विकास कुमार, उमेश मांझी, देवीलाल मुर्मू, अतुल दत्ता, सरोज टुडू, प्रकाश दास गोस्वामी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply