Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

रोबोएविएट रोबोटिक और ड्रोन प्रतियोगिता 10 अगस्त को

राची, झारखण्ड  | अगस्त   05, 2024 ::

‘रोबोएविएट – रोबोटिक और ड्रोन प्रतियोगिता’ का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्ववि‌द्यालय, रांची में 10 अगस्त 2024 को होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें रोबो फाइट, रोबो रेस, मेज़ सॉल्विंग, ड्रोन रेस और ड्रोन शो शामिल हैं।

प्रतियोगिता का विवरणः

1. रोबो फाइटः इसमें प्रतिभागी अपने निर्मित रोबोट्स का उपयोग करके एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे। यह प्रतियोगिता ताकत, रणनीति और तकनीकी कौशल का परिक्षण करेगी।

2. रोबो रेसः इसमें प्रतिभागी अपने रोबोट्स को विभिन्न प्रकार के ट्रैकों पर दौड़ाएँगे। इस प्रतियोगिता में गति और नियंत्रण का महत्व होगा।

3. मेज़ सॉल्विंगः इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के रोबोट्स को एक जटिल भूलभुलैया को हल करके बाहर निकलना होगा। यह प्रतियोगिता रोबोट्स की समस्या समाधान क्षमताओं का परिक्षण करेगी।

4. ड्रोन रेसः इसमें प्रतिभागी अपने ड्रोन को एक निश्चित ट्रैक पर दौड़ाएँगे। इस प्रतियोगिता में ड्रोन के उड़ान कौशल और गति का परिक्षण होगा।

5. ड्रोन शोः यह एक विशेष आकर्षण होगा जहाँ प्रतिभागी अपने ड्रोन के अ‌द्वितीय और रचनात्मक प्रदर्शन करेंगे।

 

इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से अनेक प्रतिभागी भाग लेने आ रहे हैं और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए अपनी प्रतिभा और कौशल को दर्शाने का एक उत्कृष्ट मंच होगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नए और उन्नत तकनीकों का आदान-प्रदान होगा और युवा मस्तिष्कों को प्रोत्साहन मिलेगा।

आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार और पीयूष कात्यायन ने बतायाः

यह पहली बार है कि झारखंड में इस प्रकार का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में 45 मिनट का ड्रोन शो भी होने वाला है। सभी स्कूलों और विश्ववि‌द्यालयों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ताकि इसे एक बड़ी सफलता बनाया जा सके। विश्वविद्यालयों और स्कूलों के छात्र, कोई भी और सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है।”

 

कार्यक्रम की तिथि और समयः 10 अगस्त 2024, सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

स्थानः डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्ववि‌द्यालय, रांची

 

Leave a Reply