रांची, झारखण्ड | फरवरी | 01, 2023 :: रांची नागरिक समिति के सचिव झारखंड चैंबर के रेलवे सब समिति के चेयरमैन तथा समाजसेवी संदीप नागपाल ने कहा कि मोदी सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सितारमन का आम बजट एक नया भारत का निर्माण करने में तथा आत्मनिर्भर भारत बनने में सहायक सिद्ध होगा। नागपाल ने कहा की मोदी सरकार की वित मंत्री ने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए आम बजट पेश किया है। जन कल्याणकारी योजनाएं जो चल रही हैं आगे चलती रहेंगी और एक नया आयाम देश की जनता के लिए स्थापित होगा नागपाल ने कहा की गांव से लेकर शहर तक गरीब परिवारों, किसानों से लेकर मध्य वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है। नागपाल ने कहा की यह बजट देश के लिए अच्छा है ऐसी उम्मीद है। नागपाल ने वित्त मंत्री निर्मला सितारमन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आत्मनिर्भर तथा नया भारत का निर्माण बनाने में योगदान देने वाला बजट पेश करने के लिए बधाई दी है।




