स्वतंत्रता के 80वें गौरवपूर्ण वर्ष के अवसर पर आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सीआरपीएफ के राष्ट्रभक्ति बैंड की विशेष प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
इस गौरवपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का अवसर मिला। सीआरपीएफ के जवानों की शानदार प्रस्तुति, एनसीसी कैडेट्स, रांची के दर्जनभर से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों माई भारत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
राष्ट्रभक्ति की धुनों पर गूंजता रांची का यह वातावरण हम सभी के भीतर देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा का संकल्प और मजबूत करता है। इस अवसर पर प्रदेश राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी, विधायक श्री सी.पी. सिंह जी, विधायक श्री नवीन जायसवाल जी, मेयर श्रीमती रोशनी खलखो जी, पूर्व मंत्री श्रीमती नीरा यादव जी, आईजी सीआरपीएफ श्री साकेत सिंह जी, कमांडेंट सीआरपीएफ श्री ए.के. झा जी और कमांडेंट श्री राजेश यादव जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू जी, रांची महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू जी, ग्रामीण पूर्वी अध्यक्ष श्री धीरज महतो जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



