Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

“खेलो झारखंड प्रतियोगिता में रांची की टीम कुल 71 पदको के साथ शीर्ष पर

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   05, 2024 ::

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में रांची शीर्ष पर, पश्चिमी सिंहभूम दूसरे और सरायकेला खरसांवा तीसरे पायदान पर

ताइक्वांडो एवं आर्चरी में रांची तथा वॉलीबॉल (U-17) में रामगढ़ बना चैंपियन

अंडर 19 बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की आरुषि कुमारी ने सर्वाधिक 582 अंको के साथ जीता स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में खूंटी के प्रत्युष ने 640 अंको के साथ मारी बाजी
अंडर 17 बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की अंजू गाडी ने 652 अंको के साथ जीता स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में रांची के साहिल प्रियांशु बनवार ने 656 अंको के साथ लहराया परचम
अंडर 17 बालिका वर्ग (40 एवं 30 मीटर) आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की लवली कुमारी ने 637 अंको एवं बालक वर्ग में सरायकेला खरसांवा के लोखन बोधरा ने 649 अंको के साथ दर्ज की जीत
अंडर 14 (30 एवं 20 मीटर) बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की सोनी कुमारी 673 और बालक वर्ग में सरायकेला खरसांवा के माधो बिरुवा 681 अंको के साथ रहे शीर्ष पर
———————————————–
* ताइक्वांडो में रांची बना ओवरआल चैंपियन
———————————————–
खेलो झारखंड ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलो के बाद रांची ओवरआल चैंपियन बन गया है। रांची कुल 141 स्कोर के साथ ओवरआल चैंपियन बना। रनरअप टीम रही देवघर ने 74 स्कोर हासिल किये। अंडर 14 में हजारीबाग 32 अंको के साथ पहले स्थान पर रहा, अंडर 17 में रांची 62 और अंडर 19 में रांची 50 अंको के साथ पहले पायदान पर रहा।

पदक तालिका में रांची शीर्ष पर
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 में अबतक हुए मुकाबलो में रांची की टीम कुल 71 पदको के साथ शीर्ष पर कायम है। रांची के बाद पश्चिमी सिंघभूम की टीम 34 पदको के साथ दूसरे स्थान पर है। सरायकेला खरसांवा की टीम 15 पदको के साथ तीसरे स्थान पर है। रांची ने अबतक 24 स्वर्ण पदक, 26 रजत और 21 कांस्य जीते है। पश्चिमी सिंघभूम के खाते में 8 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक और 10 कांस्य पदक आये है। सरायकेला खरसांवा की झोली में अबतक 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 5 कांस्य पदक आये है।

 

Leave a Reply