Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

डी ए वी गांधीनगर स्कूल में रांची नगर निगम ने 200 पौधो का किया वितरण

.राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   18, 2024 ::

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रांची नगर निगम, लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं रिलेशंस कि ओर से कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार सह स्कूली बच्चों के बीच 200 पौधो का वितरण किया गया ।

मुख्य अतिथि के रूप में डी ए वी गांधीनगर स्कूल के प्रचार्य प्रदीप कुमार झा जी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि अध्यक्ष सीमा सिंह, रीना अग्रवाल, हेमा बंका, सुमिता बेदी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, सिंधु बाला, आर्य प्रहलाद , रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राज कुमार, सुधाकर यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर जूनियर इंचार्ज डॉ जया जयसवाल, के एन नलिनी , गोविंद झा, गोविंद झा, कौशल, शालनी तिवारी, दीपिका, एस आर पांडा आदि कई लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply