राची, झारखण्ड | सितम्बर 19, 2024 ::
राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में दिये गये बयान को सिख समाज कठोर निंदा करता है एवं कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही रहा है कि सिखों का अपमान करने का चाहे वह 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार हो या 1984 के सिख दंगे हो वह कांग्रेस पार्टी का इतिहास अतिनिन्दन्य रहा है।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ही सिख समाज को सम्मान दिया है चाहे वह वीर बाल दिवस के रूप में 26 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष छुट्टी की घोषणा, करतारपुर साहिब का गलियारा को खुलवाने, अफगानिस्तान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को आदर सम्मान के साथ मंगवाना या फिर गुरु नानक देव जी का 550 वे वर्ष को विश्व भर में मनाना इत्यादि ।
प्रेस वार्ता में गुरविंदर सिंह सेठी, नवजोत सिंह अलंग रूबल, हरविंदर सिंह बेदी, गगनदीप सिंह सेठी, हटिया गुरुद्वारा से तेजेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह जी, जगजीत सिंह, रणजीत सिंह बिट्टू जी, अश्मित सिंह सेठी, मनिंदर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।




