Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जनप्रतिनिधियों ने रांची को बर्बाद कर दिया : उत्तम यादव

राची, झारखण्ड  | जुलाई  13, 2024 ::

शहर के सभी गड्ढे भरने, हर घर नल का जल, जल जमाव एवं साफ सफाई सहित कई मांग को लेकर लायंस क्लब रोड नंबर 5 मंगल उरांव मार्केट के समझ केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया l

अपने संबोधन में उत्तम यादव ने कहा आज देश आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं परंतु आज तक रांची के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है रांची शहर गड्ढे का शहर बन गया है पूरे रांची शहर में जल जमाव हो रही है नालिया के ऊपर पानी बह रही है आज यहां के जनप्रतिनिधियों ने रांची की बर्बाद करके रख दिया है रांची को प्राकृतिक ने इतना खूबसूरत बनाया यहां के माननीय अपने कमीशन के चक्कर में पूरे शहर को नर्क बना दिया है आज भी 80% लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है गर्मी में पानी के लिए लोग छटपटा रहे हैं बिजली के लिए छटपटा रहे हैं बरसात आते ही पूरे शहर में जल जमाव हो रही है कोई सुध लेने वाला नहीं है यहां के माननीय को सिर्फ अपने वोट से मतलब है रांची के सभी जलप्रीनिधि को वोट चाहिए चुनाव आने वाला है सभी बुत कमेटी बनाने में व्यस्त है रांची के जितने भी जनपनिधि हैं सभी अपने मध्य के कार्यों में मोटा कमीशन ले रहे हैं रांची के माननीय पिछले 29 वर्षों से राशि का नेतृत्व कर रहे हैं और जो पूर्व में दो बार रनर रही वह सिर्फ रांची की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर में नजर आएंगे आखिर कब तक चुप रहेंगे राष्ट्रीय युवा शक्ति एक जिमर संगठन होने के नाते सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हुई है पिछले 7 जून से लगातार गली मोहल्ले में धरना देकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं और आने वाले दिनों में पूरी रांची में एक विशाल आक्रोश मार्च देखने को मिलेगा l

आज के धरना में मुख्य रूप से राकेश मेहता, प्रकाश तिर्की, उमेश साहू, सावन लिंडा, नितेश वर्मा, मनोज ठाकुर, नमिता देवी, पूजा कुमारी, रजनी देवी, सोनी शर्मा, विमला देवी, रीता देवी, पूनम देवी, बेबी देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, मीना सिंह, बीना देवी, सुनैना देवी, कांति देवी, पिंकी देवी, पूनम सिंह, शिल्पा देवी, अमित चौधरी, सूरज शर्मा, प्रमोद मेहता, आकाश कुमार, सुनील महतो, अनुराधा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल हुए l

 

Leave a Reply