श्री गुरू गोबिन्द सिंह
Latest News झारखण्ड

श्री गुरू गोबिन्द सिंह महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रांची के अलग अलग गुरूद्वारों से निकली प्रभात फेरियां

श्री गुरू गोबिन्द सिंह

राँची, झारखण्ड । दिसम्बर | 15, 2017 :: गुरद्वारा श्री गुरू सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वाधान में मनाये जाने वाले श्री गुरू गोबिन्द सिंह महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रांची के अलग अलग गुरूद्वारों से 15 दिसंबर को सुबह 4.30 बजे से प्रभात फेरियां निकाली गयी।

गुरुद्वारा मेन रोड वाली प्रभात फेरी 4.30 बजे गुरद्वारा साहिब से शुरू होकर थड़पकना जसवंत सिंह अजमानी, दर्शन सिंह, रंजीत गुप्ता, अजीत गुप्ता, महेश सुनेजा, अजीत सिंह अकाली, नरायण दास, बलबीर सिंह होड़ा के घर से गुरु गोबिंद सिंह जी की बानी वाह वाह गोबिन्द सिंघ आपे गुर चेला, तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर भीखे भव लैहेयो शब्द कीर्तन करते हुए वापिस गुरुद्वारा मेन रोड पहुंची।

स्टेशन रोड वाली प्रभात फेरी गुरविंदर सिंह सेठी गगनदीप सिंह सेठी के घर से होते हुए पी पी कंपाउंड हरभजन सिंह कोहली के घर पहुंची

पी पी कंपाउंड वाली प्रभात फेरी गुरु नानक स्कूल से शुरू होकर हरभजन सिंह कोहली के घर से स्टेशन रोड वाली प्रभात फेरी के साथ गुरबाणी कीर्तन करते हुए गुरद्वारा मेन रोड में समाप्ति हुई।

गुरुद्वारा के हज़ूरी रागी जत्था भाई अवतार सिंह ने गुरबाणी शब्द आवो सजना हो  देखा दर्शन तेरा राम गायन किया। जगह जगह पर लोगो ने चाय नाश्ता, फूलों की बरखा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।परभात फेरी में निशान साहिब की सेवा लछमन सिंह, केसर सिंह, मोहन ने की।

इस समय पर बलदेव सिंह, तविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, इंदर सिंह, किरपाल सिंह, इकबाल सिंह, चरनजीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरचरन सिंह, भूपिंदर सिंह, अचिंत सिंह, जसप्रीत कौर,चरणजीत कौर, जतिंदर कौर, सरबजीत कौर, परमजीत कौर, खेम कौर, अविनाश सिंह, प्रेम मिढ़ा, लक्षमी नारायण आहूजा, कुलतार सिंह, आदि शामिल थे।

Leave a Reply