Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

प्लांट फॉर द प्लेनेट का आयोजन

रांची, झारखण्ड | जून  | 19, 2021 ::  रांची के बोरेया स्थित चिरौंदी पार्क के पीछे स्थित पहाड़ी में वृक्षारोपण किया गया। संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था, डॉक्स, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम- प्लांट फॉर द प्लेनेट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उपायुक्त रांची छवि रंजन ने वृक्षारोपण किया। उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर और फादर संजय केरकेट्टा, प्राचार्य, संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा ने भी वृक्षारोपण किया |

वृक्षारोपण अभियान के तहत 500 से अधिक पौधा लगाये गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को डॉक्स ने अपने दिवंगत सदस्यों को समर्पित किया| डॉक्स के अध्यक्ष डॉ नितेश प्रिया एवं सचिव श्री उत्सव पराशर ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्स ने उपायुक्त कार्यालय से प्रीतम गुप्ता का आभार व्यक्त किया| इस कार्यक्रम में डॉक्स के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply