Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में फोटोग्राफी कार्यशाला

राची, झारखण्ड  | जुलाई  30, 2024 ::

रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में सोनी इंडिया की ओर से फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की गई । इस फोटोग्राफी कार्यशाला में दिल्ली से आए सोनी इंडिया के मेंटर समीर अशरफ द्वारा आर्ट ऑफ स्टोरी टेलिंग पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया। छात्रों के साथ इंटरएक्टिव सत्र में कैमरे व फोटोग्राफी की बारीकियों को विस्तार से समझाया , श्री अशरफ ने सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफी अवॉर्ड (SWPA) और सोनी फीचर फिल्म मेकिंग अवार्ड (SFFMA) में छात्रों को शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया । इस कार्यशाला की सबसे अच्छी बात यह रही की विभाग के छात्रों ने पर चढ़कर हिस्सा लिया और समीर अशरफ से प्रश्न भी पूछा। अशरफ ने छात्रों के साथ अच्छा संवाद स्थापित किया ।यह कार्यशाला बालाजी डिजिटल लैब के मयंक कोठारी द्वारा प्रायोजित था।
आज के इस कार्यशाला में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ बी पी सिन्हा, प्राध्यापक संतोष उराँव,मनोज कुमार शर्मा, अनन्या, अनुप्रिया शशि तिर्की, निरंजन कुमार, पीएस तिवारीआदि उपस्थित थे

Leave a Reply