राची, झारखण्ड | मई | 18, 2024 ::
स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा आने वाले 21 जून,(अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) के मद्देनजर संत जेवियर इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्रों को योग के द्वारा अपने जीवन जीने की कला सिखाई गई और बताया की कैसे छात्र अपने जीवन में योग को अपनाकर पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें एवं तनाव से बच रहे। योग शिक्षक राहुल पोद्दार एवं इंदु महतो के द्वारा छात्र–छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में होने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। संत जेवियर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक रेव्ह.फादर अजय अनिल तिर्की, एस.जे.उपस्थित रहे और उन्होंने योग के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन जीने की कला को ही योग कहते हैं योग हर उम्र हर वर्ग के लोगों को करना चाहिए योग के द्वारा हम शारीरिक स्वास्थ्य , मानसिक विकास एवं आध्यात्मिक का विकास होता है,साथ ही उन्होंने अपने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग को अपने जीवन में लाने को कहा।




