Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सावन के प्रथम सोमवारी पर 20 फिट के विशाल शिवलिंग पर हुई विशेष पूजा अर्चना, ध्यान व महा आरती

राची, झारखण्ड  | जुलाई  22, 2024 ::

सावन के पवित्र माह के प्रथम सोमवारी पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवा टोली केला बगान कांके रोड स्थित विश्व ज्योति धाम में शिव भक्तो ने विशाल एवं आकर्षक 20 फिट शिवलिंग में विशेष पूजा अर्चना, ध्यान एव भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान शिव जी का भव्य श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र रहा। महाआरती पर शिव भक्तो ने हर हर महादेव के नारों से जयकारा लगाया। भक्तो ने अपने आराध्य का जलाभिषेक भी किया। शिव भक्तों ने भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। भक्तो के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

संस्था कि संचालिका बी के राजमती, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जय श्रीवास्तव, कविता सेन, ऊर्मिला देवी, लीला देवी, शिला देवी, सोनी देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply