Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

झारखंड में मजबूत गठबंधन की आवश्यकता : कामरेड डी राजा

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   07, 2024 ::

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय अल्बर्ट इक्का चौक रांची में प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, के डी सिंह अजय कुमार सिंह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो, उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह भंते, उपस्थित है प्रेस वार्ता में लोगों को संबोधित करते हुए महासचिव कामरेड डी राजा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के ग्राफ गिर रहा है। लोग नरेंद्र मोदी को नाकार रहे हैं। 400 पार का नारा भी खोखला साबित हुआ।
गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी हारने जा रही है। लगातार बीजेपी विपक्षी दलों पर हमलावर बनी हुई है। महंगाई बेकारी भुखमरी उसके एजेंडे में नहीं है। झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों की मामला उठा रहा है। जबकि सबसे ज्यादा शासन करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। अगर देश में घुसपैठ हो रहा है तो उसके लिए देश के गृह मंत्री जिम्मेवार है। देश के गृह मंत्री सोया हुआ है? की घुसपैठीयो से मिल गया है? कोई भी विदेशी घुसपैठी हो रहा है उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेवार है, झारखंड में विधानसभा के चुनाव को देखते हुए हिंदू मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटना शुरू कर दिया, जबकि महंगाई,बेकारी बेरोजगारी,लाचारी, भारतीय जनता पार्टी के मुद्दे नहीं है। झारखंड में मजबूत महागठबंधन की जरूरत है। राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव लड़ना चाहती है। राज्य सरकार को चाहिए की सभी तरह के छोटे बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि भाजपा को सत्ता मे आने से रोका जा सके। राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा 20 से 25 सीटों पर हमारी तैयारी चल रही है, हमारी पार्टी चाहती है कि सम्मानजनक समझौता के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, जिसका फायदा गठबंधन को सभी विधानसभा क्षेत्र में मिलेगा, विपक्षी सेकुलर वोटो को बिखराव से रोकने के लिए हम सबको पहल करनी चाहिए।
8 सितंबर को अटल वेंडर मार्केट के चौथी मंजिल पर बने अतुल कुमार अंजन सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है जिसमें महासचिव डी राजा एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेद्र कुमार पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहतासंबोधित करेंगे।

Leave a Reply