मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा कल राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। यह महोत्सव 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक निरंतर आम लोगों के लिए खुला रहेगा। सुबह के 10बजे से रात के 9 बजे तक लोग खरीदारी कर पाएंगे।
पूरे 12 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव अपने में खादी एवं सरस से जुड़े बुनकरों की कलाकारी, स्वादिष्ट व्यंजन,वेशभूषा, हस्तशिल्प करो की कलाकृतियां, पारंपरिक लोक नृत्य ,गायन, जो अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता रहेगा ।
झारखंड के लाल नंदलाल नायक और उनके बैंड द्वारा महोत्सव का होगा शानदार आगाज
झारखंड के लाल पद्मश्री मुकुंद नायक के पुत्र जिन्होंने झारखंड के लोक संगीत की महक को दुनिया भर में फैलाने मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान दीया ।सही मायने में ये झारखंडी संगीत ,नृत्य और संस्कृति के राजदूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री नंदलाल नायक द्वारा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए अपने और अपने बैंड द्वारा झारखंड के वासियों के लिए प्रस्तुति दी जाएगी।
आकर्षण का केंद्र होगा गांधी का चरखा, भगवान बिरसा मुंडा का भव्य प्रतिमा और वीर सैनिकों की वीरता को याद दिलाता आजादी का अमृत महोत्सव
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का परिसर ,महोत्सव में शिरकत करने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करने जा रहा है क्योंकि यहां महात्मा गांधी का चरखा,भगवान बिरसा मुंडा का भव्य प्रतिमा और वीर सैनिकों की वीरता को याद दिलाता आजादी का अमृत महोत्सव बहू भी दर्शाया गया है
महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सभी का प्रवेश होगा निशुल्क
झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चन्द्र बेसरा द्वारा झारखंड वासियों के लिए महोत्सव के प्रथम दिन को सभी के लिए निशुल्क प्रवेश रखी गई है।




