जमशेदपुर, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2018 :: मनोज फिल्म्स के बैनर तले बनी नागपुरी फ़िल्म भाई कर खातिर को बेस्ट फ़िल्म सहित चार अवॉर्ड दिया गया।यह अवॉर्ड बीते दिनों जमशेदपुर में आयोजित झारखण्ड नेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में दिया गया। बेस्ट फ़िल्म,बेस्ट एक्टर,बेस्ट सिंगर और बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड फ़िल्म को मिला। फ़िल्म के निर्माता मनोज सिंह ने कहा कि फ़िल्म को बहुत ही कम बजट में तैयार किया गया। जब एक साथ चार अवॉर्ड मिला।तो लगा मेहनत रंग लाई।यह फ़िल्म एक पारिवारिक फ़िल्म हैं। जिसकी कहानी दो भाइयों के जीवन पर आधारित हैं। जैसा कि फ़िल्म का शीर्षक हैं भाई कर खातिर। इसी से समझ में आ जाता हैं कि फ़िल्म भाईयों के जीवन पर केंद्रित हैं। फ़िल्म में दीपक सिन्हा,सतीश शाहदेव,सुमोना दत्ता और नेहा पाण्डेय के अतिरिक्त अन्य कलाकारों ने अभिनय किया हैं। जबकि,निर्माता मनोज सिंह ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई हैं। फ़िल्म के निर्देशक अमर पाण्डेय हैं।लेखन प्रशांत गिलवर के द्वारा किया गया हैं।जबकि,डीओपी राज वर्मा हैं। फ़िल्म का म्यूजिक स्व. बुलु घोष ने तैयार किया था।
Related Articles
स्टोरी टेलिंग, एक्सटेम्पोरे एवं क्विज प्रतियोगिता द्वारा नए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास
मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी, झारखण्ड के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक- 8 फरवरी 2024 को संत ज़ेवियर इंटरमीडिएट कॉलेज एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी यूनिवर्सिटी,रांची में किया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को बताया गया कि मतदान हमारा अधिकार भी है और ज़िमेदारी भी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी बातें नुक्कड़ […]
दीपावली में नब्बे प्रतिशत बर्न के मामले अनार (पटाखा) की वजह से : डॉ.अनंत सिन्हा
राची, झारखण्ड | अक्टूबर 25, 2024 :: रांची। झारखंड के जाने-माने प्लास्टिक सर्जन और देवकमल अस्पताल व देवनिका अस्पताल के संचालक/व्यवस्थापक डॉ. अनंत सिन्हा ने समस्त राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में दीपावली पर्व के अवसर पर झारखंडवासियों के लिए शांति और सुख, समृद्धि की कामना करते हुए पटाखा […]
क्रिकेट ईंन ए बाक्स टूर्नामेंट
रांची, झारखण्ड | नवंबर | 25, 2018 :: राउंड टेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया द्वारा आयोजित फ़ंड रेसिंग कार्यक्रम क्रिकेट ईंन ए बाक्स टूर्नामेंट वृंदावन गार्डेंज़ राँची में आयोजित किया गया । इसमें राँची के तीनो टेबल और तीनो लेडीज़ सर्कल ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य सपोंसेर हिल्टाप मोटर थे। कार्क्रम ३ बजे […]



