Breaking News Latest News झारखण्ड

साहित्यिक गतिविधि से माई भारत शिलांग को मिली मजबूती: डॉ सर्वेंद्र प्रताप सिंह ( राज्य निदेशक शिलांग)

राची, झारखण्ड  | जून |  12, 2025 ::

राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन एजुकेशन कांके रांची झारखंड के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश ने उत्तर पूर्वी भारत का शैक्षणिक भ्रमण किया जिसमें अखंड भारत साहित्य परिषद के संस्थापक सेवानिवृत प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद, माई भारत संगठन मेघालय (शिलांग) राज्य निदेशक डॉ सर्वेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वी भारत के युवा संयोजक कृष्णा कुमार सिंह, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद पूर्व छात्र संजय तायल ने साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अखंड भारत साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय सचिव वाई बी एन यूनिवर्सिटी रांची के डॉ राम जी यादव ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया। डॉ वासुदेव प्रसाद ने बतलाया कि भारतवर्ष में मध्यकालीन संत हुए जिसमें सामाजिक चेतना का भाव दिखता है साथ ही एकता एवं अखंडता को मजबूती मिलती है। तुलसीदास ने रामचरित मानस सम्पूर्ण विश्व को समर्पित किया साथ ही तुलसीदास के अनन्य मित्र अब्दुल रहीम खानखाना आज भी जनमानस में जीवित हैं। माई भारत के स्टेट डायरेक्टर डॉ सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि साहित्यकी गतिविधि से नवाचार को बल मिलती है।डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि टीचर्स ट्रेनिंग के लिये नॉर्थ ईस्ट भारत के भौगोलिक, संस्कृति, सभ्यता का अध्ययन एवं शोध प्राकृतिक छटाओं को प्रदर्शित करेगा।इसमें देवाशीष, रॉबर्ट जॉन, मेरी, एम बिनायल, खारबलंग की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply