राँची, झारखण्ड | सितम्बर | 13, 2021 :: गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ टीवी पत्रकार बैजनाथ महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि घटना के 2 दिन के बाद भी अभी तक हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सांसद श्री सेठ ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैजनाथ महतो की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सरकारी स्तर पर उनके बेहतर इलाज का प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बैजनाथ महतो को एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली या अन्य किसी अत्याधुनिक अस्पताल में ले जाया जाए और उनका बेहतर उपचार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बैजनाथ महतो के हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। श्री सेठ ने कहा कि पत्रकार पर हमला सीधे-सीधे शासन व्यवस्था को चुनौती है और राज्य सरकार और प्रशासन को अविलंब इस घटना से पर्दा उठाना चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही बैजनाथ महतो का बेहतर इलाज हो सके, इस दिशा में मुख्यमंत्री को खुद संज्ञान लेना चाहिए।
Related Articles
संत श्री असंग देव जी महाराज का एक दिवसीय रांची प्रवास 29 फरवरी को
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 28, 2020 :: संत परम पूज्य श्री असंग देव जी महाराज एक दिवसीय रांची प्रवास होने जा रहा है महाराज जी छत्तीसगढ़ से भागलपुर जाने के क्रम में रांची विश्राम करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे कल संध्या 6:00 बजे दिनांक 29 फरवरी को विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश […]
विकास कार्य के कुशल संवाद और प्रसारण के समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिए फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है : संजय मिश्र
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 26, 2022 :: सिटीजन फाउंडेशन एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पदम श्री बलबीर दत्त मीडिया फैलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संजय मिश्र ने बताया कि विकास कार्य के कुशल संवाद और प्रसारण के समर्थन एवं प्रोत्साहन के […]
दिल्ली के द्वारका सिटी में हो रहे इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग, सीजन-3 के लिए राजेश कुमार मेहता और नशीम चयनित
दिल्ली के द्वारका सिटी में हो रहे इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग, सीजन-3 के लिए राजेश कुमार मेहता और नशीम चयनित दिल्ली के द्वारका सिटी में हो रहे इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग के सीजन-3 के लिए व्हीलचेयर क्रिकेट गुजरात टीम में राजेश कुमार मेहता(उम्र 24) ,पिता -स्व ब्रह्मदेव महतो ग्राम- पंडवा, पोस्ट- राजहरा जिला – पलामू ,झारखंड […]