राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 08, 2022 :: एफजेसीसीआई के कार्यालय में जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन ( जीतो) और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की संयुक्त बैठक हुई । जिसमें जीतो के मुख्य महिला एवम युवा विंग के उभरते उद्यमियों को एफजेसीसीआइ के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया ।
बैठक में जीतो के चार्टर चेयरमैन श्री प्रदीप जैन, उप अध्यक्ष श्री राज कुमार रामपुरिया जो की बैठक का नेतृत्व कर रहे थे, मुख्य सचिव श्री अनंत जैन, जीतो महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाटनी, जीतो यूथ विंग के अध्यक्ष श्री देवेश जैन, मुख्य सचिव श्री वैभव जैन और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री , उप अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा, उप अध्यक्ष अमित शर्मा, संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार एवम शैलेश अग्रवाल तथा प्रवक्ता ज्योति कुमारी उपस्थित थी।
आयोजन के पुरस्कारी प्रिया जैन ( टाइनी तो टॉल),झरना कोठरी (ग्रीन स्टूडियो),आकांक्षा सेठी ( सर्टिफाइड न्यूट्रिशन एंड फिटनेस कंसल्टेंट),विनीता सेठी ( डी .डी एंटरप्राइजेज), सूची जैन ( हृती बुटीक), नितेश जैन ( विंडो सीट),संयम जैन ( वर्धमान टाइल्स), देवेश जैन (पीएमपीके),अनिमेष जैन (सी.न.गारमेंट्स),वैभव जैन ( सी.न.डिजिटल ), सिद्धार्थ जैन ( कीटालो) थे। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल जैन गोधा ने दी ।
बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने अपने अपने व्यापार के बारे में जानकारी दी।
किशोर मंत्री ने जीतो के को हर क्षेत्र में सहायता देने का आश्वासन दिया। तथा जीतो महिला विंग के उद्यमी सदस्यो को हर संभव मदद करने की घोषणा कर प्रोत्साहित किया।




