Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

मीडियाकर्मी मैत्री मैच : सुपर पावर की टीम ने लेंस मैन को हराया : पीसी झा मैन आॅफ द मैच

रांची, झारखण्ड | मार्च | 21, 2021 ::  जेसीआइ रांची के तत्वावधान में आयोजित रांची चैम्पियन लीग 2021 में रविवार को मीडियाकर्मियों के बीच एक मैत्री मैच खेला गया। जिमखाना क्लब ग्राउंड में लेंस मैन और सुपर पावर टीम के बीच 10.10 ओवर का मैच खेला गया। टाॅस जीतकर लेंस मैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 98 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर पावर की टीम ने एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सुपर पावर की ओर से सबसे अधिक रन फिरोज आलम ने बनाये। वे 37 रन बनाकर नाॅटआउट रहे। जबकि पीसी झा ने 36 और उद्यम प्रभात ने 21 रनों का योगदान दिया। पीसी झा ने गेंदबाजी में योगदान देते हुए एक विकेट भी हासिल किया। इन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। मैत्री मैच में जेसीआइ के प्रवक्ता अविकरल मस्करा और पूर्व प्रवक्ता प्रतीक जैन ने जीत की बधाई दी।

Leave a Reply