Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति रांची द्वारा 151जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह 08 जनवरी को

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 03, 2023 :: श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति रांची के तत्वाधान में 6 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक शिवगंज हरमू रोड स्थित सत्संग भवन के प्रांगण में अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री सदानंद जी महाराज श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का रसपान कराएंगे। स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के मुखारविंद से यह 2110वीं एवं रांची की 35वीं श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा होगी।

स्वामी श्री सदानंद जी महाराज 6 जनवरी को कोलकाता से रेल मार्ग द्वारा सुबह 5:30 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे इनके साथ स्वामी श्री जी के शिष्य गीता पाठ एवं वाणी बितक वाचक श्री रवि कांत जी शास्त्री संगीतज्ञ श्री पवन जी तिवारी श्री विनय जी शुबा कोलकाता से रांची पहुंचेंगे।

श्रीमद् भागवत कथा व्यासपीठ एवं व्यास पीठ एवं व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के चंदन वंदन एवं पूजन का कार्य इस वर्ष श्रीमती सुनीता राजु अग्रवाल एवं उनके परिवार को दी गई है।

गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री1008 स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 8 जनवरी रविवार को प्रातः 8:00 बजे से पुंदाग T.O.P. के पीछे निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा आश्रम (मंदिर) के प्रांगण में स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में 151 जोड़ों का आदर्श सामुहिक विवाह कराया जाएगा।

स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के सानिध्य में अभी तक लगभग 9500 से भी अधिक कन्याओं का विवाह योग्य वर से कराया जा चुका है। उनके द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह का कार्यक्रम 2005 से कराया जा रहा है। निर्धन कन्याओं का विवाह गुरु जी के द्वारा भारत में बंगाल मे, राजस्थान, हरियाणा, उड़ीसा, झारखंड तथा नेपाल,भूटान आदि देशों में भी कराए जा रहे हैं। प्रति वर्ष लगभग 500 से 700 कन्याओं का विवाह स्वामी जी के सानिध्य में कराए जाते हैं।

संस्था के द्वारा 2 माह पूर्व से जोडो का पंजीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था तथा जिन के फार्म में गलतियां पाई गई या अपूर्ण जानकारी थी उन्हें रद्द करते हुए सही पाए गए 151 जोड़ों का चयन किया गया एवं बाकी के जोडो का विवाह आने वाले समय में कराया जाएगा।

विवाह सम्पन कराने का कार्य आचार्य श्री शंकर लाल जी शास्त्री गौरव कुमार जी शास्त्री और उनके सहयोगियों द्धारा सम्पन कराया जायेगा।

परम पूज्य स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पूरे देश – विदेश में सेवा कार्य के संदर्भ में अभी तक लगभग 25000 पोलियो रोगियों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराकर केलिपर्सप्रदान किया गया।अनेकों जगह शिक्षण संस्थाएं,अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम चलाए जा रहे हैं। मन बुद्धि वाले व्यक्तियों के लिए उनके द्वारा सद्गुरु अपना घर नामक आश्रम खोले जा रहे हैं। अभी तक 17 आश्रम प्रारंभ हो चुके हैं।

हरियाणा राजस्थान तथा देश के अनेक हिस्सों में इनके द्वारा 100 से अधिक गौशालाओं एवं नन्दीशालाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें हजारों बिना दूध देने वाली गाय की देखरेख की जाती है।

आदर्श सामुहिक विवाह संपन्न कराने का कार्य प्रणामी ट्रस्ट अपने सदस्यों तथा समाज के लोगों के सहयोग से करती।

इस वैवाहिक कार्यक्रम के लिए हमारी संस्था समाज के लोगों धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध करती है कि विवाह के दिन इन नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देने के लिए पुंदाग T.O.P के पीछे निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा आश्रम (मंदिर) के प्रांगण में अवश्य पधारें।

संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव ने संयुक्त रूप से समाज के सभी गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर सदस्यों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया जिससे कि हम सभी आने वाले समय में गुरु महाराज के सानिध्य में चलाए जा रहे सेवा कार्यों को और आगे बढ़ा सके।

आज के इस संवाददाता सम्मेलन में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, ओमप्रकाश सरावगी, नंदकिशोर चौधरी सुरेश चौधरी विष्णु सोनी पुरणमल सर्राफ एवं महिला समिति की उर्मिला पाडिया,सुनीता अग्रवाल,कविता चौधरी विमला जालान, कविता गाडोदिया, ललिता पोद्दार चंदा देवी अग्रवाल एवं संस्था के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply