राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने मज़दूर दिवस के अवसर पर मजदूरो के बीच टीशर्ट का वितरण किया
1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।मज़दूर दिवस के उपलक्ष्य में समर्पण शाखा फैक्ट्री के मजदूरों के बीच टी शर्ट का वितरण किया गया , जिसमे निकिता जालान ने टी शर्ट का सहयोग किया है। यह कार्य एक मिठाई की फेक्ट्री गणगौर वर्क शॉप में सम्पन हुआ, जन-सेवा प्रभारी – दिपीका मोतिका , एवं संयोजिका – कविता सोमानी ने कार्यक्रम को लाइनअप किया । शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा , मज़दूर दिन रात मेहनत करते है तब जा के कोई भी बिज़नेस सफल हो पाता है , क़रीब 35 टीशर्ट मजदूरो को दिये गये ।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव शुभा अग्रवाल , कविता सोमानी , दीपिका मोतिका , कविता जालान उपस्थित थी ।



