Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेखौफ, आजसू ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

राची, झारखण्ड  | जुलाई  20, 2024 ::

• अपराधियों में डर नहीं , आम जनता डर के साये में जीने को विवश

• जनता की तकलीफों से सरकार को कोई वास्ता नहीं

रांची : राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आजसू ने रांची स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर उपस्थित आजसू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रांची समेत पूरे राज्य में चरमराई कानून व्यवस्था की वजह से हर एक राज्यवासी डर के माहौल में जीने को विवश है। राज्य में हत्या, लूटपाट, बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उनके भीतर कानून का भय खत्म हो गया है। कल रात ही हरमू में एक बैंककर्मी की अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। ऐसी कई घटनाएं राज्यभर में आए दिन हो रही हैं। हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और आम जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

पुतला दहन कार्यक्रम में रांची जिला, महानगर, महिला, युवा और छात्र इकाई के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रांची विश्वविद्यालय गेट के समीप एकत्रित हुए फिर वहां से एक साथ अल्बर्ट एक्का चौक के लिए पैदल मार्च किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. पार्थ परितोष, युवा आजसू से गौतम सिंह, अमित कुमार, चेतन प्रकाश, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक झा, सुधीर, रोहित, रित्विक, छात्र संघ से ओम वर्मा, करण पाठक, नीलाभ रत्न ,अमित मिश्रा, पवन ,प्रियांशु सिन्हा, रिजवान उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply