Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

मारवाडी महाविद्यालय, रांची में मनाई गई स्व0 गंगा प्रसाद बुधिया जयंती

रांची, झारखण्ड  | फरवरी  | 05, 2022 :: आज मारवाडी महाविद्यालय के प्रांगण में कॉलेज के संस्थापक स्व0 गंगा प्रसाद बुधिया जी की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित मारवाडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 मनोज कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ0 जावेद अहमद, डॉ0 सुशील अंकन, डॉ0 राजीव रंजन शर्मा ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त कर स्व0 बुधिया जी के योगदान पर प्रकाश डाला।

मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बिनोद कुमार बंका, सचिव श्री अरूण कुमार बुधिया, ट्रस्टी श्री विश्वनाथ नारसरिया ने गंगा प्रसाद बुधिया जी के समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा के प्रति उनकी सामाजिक भावना को उजागर किया। बुधिया जी की ईच्छा थी कि पूरा समाज शिक्षित हो इसलिए उन्होंने शिक्षण संस्थान खोलने के लए कई अलग-अलग स्थानों पर कई एकड भूदान किया।

इस अवसर पर एनसीसी के कैडेटों ने स्व0 गंगा प्रसाद बुधिया जी को सलामी दी तथा एन.एस.एसके स्वयं सेवकों ने स्थान की साफ-सफाई की। बारी-बारी से सभी आगंतुक अतिथिगण, बुधिया परिवारके गणमान्य तथा शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्व. गंगा प्रसाद बुधिया जी के प्रति अपनी संवेदनाएं और विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सुशील अंकन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारवाडी महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ0 राजीव रंजन शर्मा ने किया। इस सारस्वत श्रद्धांजली सह स्व0 गंगा प्रसाद बुधिया जयंती समारोह में सर्वश्री वेदप्रकाश बागला, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, पवन मंत्री, श्यामसुंदर शर्मा, मनोज रूइया, सुरेश जैन, प्रकाश शाह, विष्णुकांत खेमका, दीपक गुप्ता, सुधीर कुमार, डॉ0 वृदांवन महतो, डॉ0 वैजनाथ कुमार, डॉ0 सुनीता गुप्ता, डॉ0 अफताब जमील, संजय बुधिया, दिलीप बुधिया, रजनी बुधिया, आशुतोष द्विवेदी, प्रमोद माली, समीर रंजन, अनुभव चक्रवर्ती सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply