Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

संगीतमय श्रद्धांजलि एवं केक काटकर मनाया गया लता मंगेशकर का जन्मदिन

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   29, 2024 ::

रांची की मशहूर संगीत प्रेमी संस्था “मेरी आवाज मेरी पहचान” एवं “संगीत सरिता” के तत्वावधान में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिन उत्सव संगीतमय श्रद्धाजंलि आयोजन कर एवं केक काटकर कचहरी रोड वेंडर मार्केट स्थित दी रॉयल हाइट बैंक्विट हाल में मनाई गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में भगवा नारी, माँ सुभद्रा ग्रुप, आरोग्य विजन आदि संस्थाओं ने सहयोगी की भूमिका एवं वेन्यु पार्टनर द रॉयल हाइट बैंक्विट हॉल थे।
इस कार्यक्रम के संयोजक प्रसिद्ध गायक कुमार गहलोत एवं कविता होरो, टी-सीरीज आर्टिस्ट वीणा श्री सरकार, पिया बर्मन, गुलजार खान, विवेक पासवान, आफताब आलम,ससुलोचना शहदेव थे। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री बैजनाथ राम की धर्मपत्नी सीमा राय एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में चेम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, बॉलीवुड एक्टर देवेश खान, आनंद जालान, प्रभात कुमार राजन, बुलंद अख्तर, समाजसेवी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शर्मा आदि थे।
अतिथियों एवं आयोजकों ने लता मंगेशकर जी के जीवन इतिहास को विस्तृत रूप से बतलाया। इस कार्यक्रम में चैताली राय, रीता सेन, उषा गोपी, नम्रता, स्वेता, सीमा सहित लगभग 100 से अधिक संगीत प्रेमी गायको ने दिल छू लेने वाली नृत्य गान प्रस्तुत की।
इस अवसर मुख्यरूप से मॉडल खुशी काकन, रोमी सेठी, प्रियंका जायसवाल, प्रिया सिन्हा, अमृता शर्मा, राजीव रंजन, रीना सिंह आदि अथितिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply