राची, झारखण्ड | जुलाई 23, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत चांसलर पोर्टल के माध्यम से सत्र 2024-28 के लिए स्नातक के सभी रेगुलर पाठ्यक्रमों में नामांकन भरने की अंतिम तिथि दिनांक: 28/07/2024 निर्धारित की गयी है| कॉलेज ने पहली बार चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया शुरू की है|
चांसलर पोर्टल से कॉलेज के 15 रेगुलर कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है| कॉलेज में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल: https://jharkhanduniversities.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आवेदन के अंतिम तिथि के पश्चात विद्यार्थीयों के लिए एंट्रेंस टेस्ट सम्बन्धी जानकारी कॉलेज वेबसाइट: https://sxcran.org पर उपलब्ध करा दी जाएँगी| पाठ्यक्रम की अहर्ता पोर्टल पर मैप्ड है| अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के हेल्पडेस्क नंबर: 7542920586/8538970586 पर सुबह 09 से शाम 04 बजे तक कॉल या व्हाट्सएप्प कर सकते हैं| एंट्रेंस परीक्षाफल की घोषणा तिथि के एक सप्ताह उपरान्त कॉलेज वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जायेंगी|




