राची, झारखण्ड | अगस्त 30, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम, बीबीए और एमबीए पासआउट छात्रों के लिए जेएसएम माइनिंग जल्दी ही करेगा हायरिंग। मेल ग्रेजुएट छात्रों का पैकेज प्रति वर्ष 3 लाख होगा, वही एमबीए विद्यार्थियों को सालाना 3.4 लाख मिलेंगे। साथ ही रहने खाने की व्यवस्था कंपनी द्वारा कि जाएगी। अन्य सुविधाओं में चयनित विद्यार्थियों को मेडिकल फैमिली इंश्योरेंस 4 लाख, ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंटनल इंश्योरेंस 50 लाख, टर्म इंश्योरेन्स 10 लाख, ग्रेच्युटी, लैपटॉप, मोबाइल आदि की सुविधाएं दी जायेगी।
ऐसे विद्यार्थी जो की झारखंड और झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में जाने के लिए तुरंत तैयार हो वैसे ही विद्यार्थी आवेदन करे, आवेदन की अधिकतम उम्र 35 साल है।
इच्छुक छात्र मारवाड़ी कॉलेज के ऑफशियल वेबसाइट https://marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx पर 10 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेन करे, ऑफलाइन कैंपस ड्राइव सितंबर के मध्य में होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र गूगल फॉर्म में नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है।




