Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड टेनिस एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पेपरलेस

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  24, 2024 ::

झारखंड टेनिस एसोसिएशन की आम सभा स्टेशन रोड राँची स्थित होटल ग्रीन होरिजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । उक्त बैठक में गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, जामताडा, रामगढ़, खूँटी, धनबाद, चतरा, गढवा, हज़ारीबाग़, सिमडेगा आदि ज़िलों के अध्यक्ष/ सचिव अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
आज के बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए ः—-

1. पिछले बैठक की समीक्षा की गई एवं उसे सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया ।
2. वर्ष 2023 – 24 के लिए सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । हाउस ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया ।
3. वित्तीय वर्ष 2023 – 24 का अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । निर्विवाद इसे पारित किया गया ।
4. ⁠आगामी वर्ष 2024-25 के कैलेंडर पर चर्चा की गई । जिसमें सबसे पहले विभिन्न आयु वर्ग के झारखण्ड राज्य टेनिस टूर्नामेंट किया जाएगा। इसके अलावा वर्ल्ड सीरीज की इनामी राशि की प्रतियोगिता के अलावा राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप कराने का निर्णय लिया गया ।
5. झारखंड टेनिस एसोसिएशन ने अपने वेबसाइट पर खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करते ही उनका ID CARD मिल जाएगा जिसे वो डाउनलोड कर सकते हैं।
इस से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्णतः पेपरलेस हो गई है।
6. ⁠अध्यक्ष ने के. के. सिंह ने विभिन्न ज़िलों को टेनिस प्रारंभ करने के लिए संघ के तरफ़ से दो रैकेट एवं बॉल देने की घोषणा की ।
7. ⁠अन्त में अध्यक्ष के उदवोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ आज की बैठक समाप्त हो गया ।

Leave a Reply