राची, झारखण्ड | सितम्बर 15, 2024 ::
विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ-साथ MMA( mixed martial Art) जैसे खेल प्रतियोगिताओं में भी झारखंड की अग्रणी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देना प्रारंभ हो गया है 13 सितंबर 2024 को थाईलैंड के हुआहिन शहर में आयोजित विश्व बॉक्सिंग काउंसिल मु-थाई प्रोफेशनल फाइट का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के दो खिलाड़ी सूरज कुमार एवं विनीत पवन तिर्की भारतीय टीम में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, रांची झारखंड भारत के पवन कुमार तिर्की ने अमेरिकन फाइटर लैडर वुड को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया । और सूरज कुमार के हाथ निराशा लगी
विनीत पवन तिर्की ने भारत की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त किया विनीत पवन तिर्की एवं झारखंड सूरज कुमार झारखंड MMA association रांची स्थित मुख्य प्रशिक्षण शाखा मैं पिछले कई वर्षों से मुख्य प्रशिक्षक मोहित कुमार के देखरेख में प्रशिक्षण कर रहे हैं
दोनों खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर AIMMAF ( All INDIA MIXED MARTIAL ART FEDERATION) के साथ-साथ झारखंड राज्य मिक्स मार्शल आर्ट संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमी अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, गौरव सिंह, सुदामा वर्मा, अंशु कुमार एवं अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।




