रांची, झारखण्ड | मई | 29, 2021 :: झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (जेओए) ने अपने राज्य खिलाड़ियों, कोचों एवं अधिकारियों के वैक्सीनेशन हेतु जानकारी मांगी है। एसोसिएशन के महासचिव डा. मधुकांत पाठक ने सभी जिला एवं राज्य इकाइयों से अनुरोध किया है कि वो 18 से 45 से बीच के उम्र के खिलाड़ी,कोच एवं पदाधिकारियों का डेटा उपलब्ध कराए। जिन्होने अभी तक वैक्सीनेशन नही करवाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से रांची स्थित झारखंड ओलंपिक कार्यालय में रांची जिला के खिलाड़ियों, कोचों एवं पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध होने पर उनका वैक्सीनेशन करवाया जाएगा और जिला ओलंपिक संघो के द्वारा भी इसी तरह स्थानीय जिला प्रशासन को वैक्सीनेशन में सहयोग किया जाएगा।
Related Articles
रांची जिला बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन 26 फरवरी को मेला मैदान, मौसीबाड़ी मे
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 25, 2022 :: जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय रांची जिला बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26 – 27 फरवरी को मेला मैदान न्यू क्लोनी मौसीबाड़ी , जगन्नाथपुर , धुर्वा , रांची में आयोजित होगी ।इस प्रतियोगिता में रांची जिले से कुल बीस विद्यालय / महाविद्यालय/ग्रामीण क्षेत्र/ क्लब […]
बिगड़ते मन को योग ही संतुलित कर सकता है : जितेन्द्र सिंह ( चेयरमैन: जेके इंटरनेशनल ग्रुप )
राची, झारखण्ड | मई | 11, 2023 :: आज जे.के.इंटरनेशनल स्टेडियम में सैकड़ों युवा खिलाड़ियों को मस्तिष्क के संतुलन के लिए प्राणायाम और शारीरिक लोच के लिये विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराये। इन युवाओं को योग प्रशिक्षक रजनीश और योग अनुदेशक ओम सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रातःकाल 5:30 से 6:30 तक की कक्षा में उत्कृष्ठ […]
गुमला की आशा किरण बारला 800 मीटर के फाइनल में कल भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 14, 2022 :: 2 से 7 अगस्त तक काली, कोलांबिया में आयोजित विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स में आशा ने 800 मी में 2:06.86से० के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था ———————————— एशियन एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में आयोजित 4थी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप […]


