राची, झारखण्ड | नवम्बर | 11, 2024 ::
आगामी विधानसभा आम चुनाव को लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सहयोग से डॉ. दीपक गुप्ता ने रांची विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और चुनाव में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। रांची के विभिन्न गांवों, जैसे सरना टोली, कटहल गोंदा, हतमा और रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
डॉ. दीपक गुप्ता ने इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत संपर्क किया और उन्हें आगामी 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा, “हर एक वोट महत्वपूर्ण है और हमारे समाज की आवाज़ को लोकतंत्र के मंच तक पहुंचाने में सहायक है।
डॉ. दीपक गुप्ता का यह जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों
नुक्कड़ नाटक रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं आयोजन कर, डोर टू डोर आदि जागरुकता अभियान चलाकर से कई दिनों से चल रहा है। डॉ. गुप्ता ने विश्वास जताया कि इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी




