Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

“अन्नदान अभियान -2023” का शुभारंभ

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 03, 2023 ::
आज दिनांक 03 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से रातु रोड पहाड़ी मंदिर स्थित सृजन हेल्प मूकबधिर एवं मनबुद्धि आश्रम में” अन्नदान अभियान -2023″ का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू के सैंकड़ो विद्यार्थियों ने अपने अपने घरों से इक्कठा कर 200 किलो चावल,150 किलो दाल,100 किलो गेहूं ,100 किलो आटा एव कई जरूरत मंद चीजों का दान भेट स्वरूप दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू कि प्राचार्या सुतापा भट्टनाचार्य,भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,सृजन हेल्प कि संचालिका गुंजन गुप्ता जी ने अन्नदान – अभियान 2023 का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के तरुण कुमार दास, अमन वर्मा सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू के आर के सिंह, स्वेता परिधा, अंकिता चौरसिया, सालनी सिंह, पूजा सिंह, पल्लवी कुमारी समेत कई शिक्षक शिक्षिकाए एव सैंकड़ो विद्यार्थिगण ने बढ़- चढ़ के हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सृजन हेल्प के भी कई विद्यार्थी गण भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के अन्न दान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कहा कि अन्नदान महादान कहलाता है।यही सबसे बड़ी सेवा है। अन्नदान करके ऐसे लोग जो सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर है।उनकी मदद करना एक महान कार्य है।उनकी मदद के लिए नि स्वार्थ भाव से अन्न दान करके ही जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

इस कार्य के सफलता के लिए माता पिता के प्रयास सराहनीय है।

सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू के बच्चों ने अपनी ओर से सृजन हेल्प के बच्चों को अपनी ओर से अन्न सोपा।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्य से धीरे धीरे समाज में भुखमरी कि समस्या को मिटाया जा सकता है।

साथ ही बच्चों में आदर्श नैतिक मूल्यों की भावना को भी जगाया जा सकता है।

यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply